
गढ गंगा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस व प्रशासन ने कमर कसी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा तट पर 30 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक वाले गढ गंगा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद हापुड की पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है।मुख्य कार्तिक पूर्णिमा स्नान 5 नवम्बर को है।
आगामी गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2025 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने रविवार को जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जनपद के दोनो शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि गढ गंगा मेले मे आने वाले सभी श्रध्दालुओ को आवश्यक सुविधाए व सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है।दीपदान व मुख्य स्नान के दिन यातायात अवरुद्ध न हो हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए है।
आसान किस्तों पर खरीदें एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव: 9536777474


































