हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ईद उल अज़हा और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सोमवार की देर शाम जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हापुड़ शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त की। सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। हापुड़ की बुलंदशहर रोड, गोल मार्केट, कोठी गेट आदि क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी त्यौहारों में सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस मुस्तैद है और शांति समिति की बैठकों का क्रम जारी है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और हालातों का जायजा लिया। पुलिस की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष रूप से निगाह है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक कुमार सिसोदिया, क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह व अन्य पुलिसकर्मी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























