चुनाव के चलते पुलिस-प्रशासन एक्टिव, जगह-जगह हो रही चेकिंग
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित सिखेड़ा के इंडियन पेट्रोल पंप के सामने निर्वाचन आयोग ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया और आने-जाने वाली गाड़ियों को रोक कर चेकिंग की। जरूरत पड़ने पर पूछताछ भी की गई। दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से शराब आदि भी खूब मंगवाई जाती है। ऐसे में दोनों विभागों ने मोर्चा संभाला हुआ है। निर्वाचन चुनाव अधिकारी डॉक्टर गोविंद मोहन ने दरोगा सुरेश पाल सिंह के साथ चेकिंग अभियान चलाया। जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जनपद हापुड़ में मतदान होना है। 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन, निर्वाचन आयोग पूरी तरह एक्टिव मोड में है जो जगह-जगह चेकिंग भी कर रहे हैं। ऐसे में वाहनों की चेकिंग की गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























