हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात इंचार्ज महेंद्र सिंह ने रविवार की रात भीम नगर चौकी क्षेत्र के प्रभारी अनिल यादव व पुलिस फोर्स के साथ अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की और शराब के ठेकों के आसपास वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी हटाया गया। इस दौरान एक गाड़ी का चालान भी किया गया। नवीन मंडी के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने अवैध रूप से सड़क किनारे कब्जा कर खड़े ठेले-खोमचे को हटाया। दरअसल इस तरह के अवैध अतिक्रमण के कारण सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है जिसकी वजह से पुलिस ने यह कार्रवाई की और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी। इसी के साथ पुलिस ने गश्त भी की और डिवाइडर पर सो लोगों को वहां से हटाया।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261

































