हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ब्राह्मण महासभा उत्तरप्रदेश महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हापुड में प्रेम प्रकाश शुक्ला की स्मृति में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ,संरक्षक पूर्व विधायक के. के. शर्मा दिनेश शर्मा,जिलाध्यक्ष पारुल शर्मा,तथा पूनम शर्मा ,एवं छवि भारद्वाज ने दीप प्रज्वलन करके कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र शर्मा ने कहा दीपावली का त्योहार हमें द्वेष बैर भाव भूलकर प्रेम का संदेश देता है।
पूर्व विधायक के. के. शर्मा ने कहा दीवाली प्रकाश का पर्व है बुराइयों पर अच्छाई की विजय वाला पर्व हमें संदेश देता है कि हम बुराइयों को दूर करें।
कवि सम्मेलन का संचालन डा .अनिल बाजपेई ने किया।अध्यक्षता गीतकार जय सिंह आर्य ने की। गीतकार डॉक्टर जयसिंह आर्य ने पढ़ा- प्यार का इक दिया जला लेना
मन को मन्दिर सा तू बना लेना
फूल सा खिल उठेगा ये जीवन
राम-सीता से लौ लगा लेना।
डा अनिल बाजपेई, विकास विजय त्यागी,
अवनीत समर्थ,हुक्का बिजनोरी, उमेश शर्मा ,सचिन कुमार निगम, प्रभात शर्मा आदि ने काव्य पाठ करके कवि सम्मेलन को ऊंचाइयां प्रदान की।
पारुल शर्मा,पूनम शर्मा,छवि शर्मा,राखी शर्मा ने आभार व्यक्त किया।सुनीता शर्मा,वंदना शर्मा,अनीता शर्मा,संगीता शर्मा,मीनू शर्मा, मुक्त शर्मा,संतोष शर्मा,डा प्रेमलता तिवारी,ऋतु शर्मा, जागृति शर्मा,संध्या शर्मा,सुनीता स्वामी, का सहयोग रहा।
राधे श्याम शर्मा,परमानंद शर्मा, कमल रत्न शर्मा, विकास शर्मा,दिनेश शर्मा,महेंद्र शर्मा,देव शर्मा,रामफल शर्मा,राजवीर शर्मा,संदीप शर्मा,लेखराज शर्मा,राजीव लोचन शर्मा यंगपाल शर्मा, उपस्थित थे। प्रतिभा शाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























