हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में हापुड़ में शहीद की आरती” कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन के अध्यक्षता डा. राजेश्वर ने की तथा संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया ।
सचिव दिनेश माहेश्वरी,कोषाध्यक्ष माधव बंसल , डा राजेश्वर एवं राकेश माहेश्वरी ने कवियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
उप डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद गुप्ता ने कहा कि शहीदों की आरती युवाओं के लिए प्रेरणा प्रदान करने वाली है।
कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए डा अनिल बाजपेई ने पढ़ा, मदहोशी भी खत्म हुई जब भंवरों के इन गुंजन में,देश की माटी गूंज उठी तब इंकलाब के गर्जन में ,इंकलाब की भाषा की मैं आज कहानी कहता हूं, रंगे बसंती चोले की मैं आज कहानी कहता हूं । पिलखुवा की युवा ओजस्वी कवयित्री क्षमा पंडित ने पढ़ा ,त्याग देते सुख सारे
देश के जवान प्यारे
दुश्मनों के खून से भी
होली खेल जाते हैं।
डा आराधना बाजपेई ने पढ़ा, चुनकर के कांटे सुमन दे गए वो,परिंदों को अपना गगन दे गए वो, मैं शत शत उन्हीं को नमन कर रही हूं,अर्पित ह्रदय के सुमन कर रही हूं,।
दिल्ली से पधारे सुनहरी लाल वर्मा तुरंत ने पढ़ा,धन्य-धन्य वे महावीर, जो देश की खातिर मरते हैं l
ऐसे वीरों को हम श्रद्धासुमन समर्पित करते हैं l
महावीर वर्मा मधुर ने पढ़ा,लोग आजकल उलझ रहे हैं, बेमतलब की बातों में भेष बदलकर उल्लू बैठे , अब हंसों की पांतों में।
इस अवसर पर रुबीना माहेश्वरी,अलका माहेश्वरी,योगेंद्र,विपिन अग्रवाल,सुनील गोयल,प्रमोद जिंदल,मुकेश माहेश्वरी,विनोद गुप्ता,डा. राजेश्वर,दिनेश माहेश्वरी,माधव बंसल,अजय बंसल,रविन्द्र सिंघल,राकेश माहेश्वरी,सुनील शर्मा उपस्थित थे




























