
रामलीला महोत्सव में कवि सम्मेलन
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):रामलीला के समापन पर हापुड के रामलीला मैदान में मंगलवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता समियि के प्रधान विनोद वर्मा ने की और कवियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड सभा के अध्यक्ष के. सी. पांडेय, संयोजक अजय पांडेय, भूतपूर्व विधायक जयप्रकाश, विकास शर्मा सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।
प्रख्यात कवि डॉ. अनिल बाजपेयी ने अपनी कविता से प्रेम का दिव्य स्वर गूँजाया —
“प्रेम शब्द इतना वृहद ,दूँ में क्या उपसर्ग, जहां प्रेम हो देखिए, बसा हुआ है स्वर्ग”
“प्रेम समाहित है अगर, जीवन एक उमंग,
प्रेम सिखाता है हमें, जीने का एक ढंग।”
उनकी वाणी ने प्रेम को केवल भावना नहीं, बल्कि जीवन का शाश्वत दर्शन बना दिया।
कवि सत्यपाल सत्य पाल सत्यम (मेरठ),कवयित्री अंकिता शुक्ला (लखनऊ),कवयित्री प्रीति अग्रवाल (मुज़फ़्फरनगर),हास्य कवि लटूरी लट्ठ आदि ने कविता पाठ किया।
कवि सम्मेलन के अंत में रामलीला समिति के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने सभी का आभार जताया।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053































