हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। हापुड़ में भी लोगों ने पीएम मोदी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि पीएम मोदी की मां हीरा बा मोदी 100 वर्ष की थी जिनका अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे निधन हो गया। बताते चलें कि हीरा बा मोदी को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा है “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”
गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700


























