पीएम ने वर्चुअल माध्यम से किया हापुड के न्यू रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): बंगाल को लुधियाना से जोड़ने वाले 1506 किलोमीटर लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोरके तहत जनपद हापुड के गांव रघुनाथपुर में निर्मित न्यू हापुड़ स्टेशन का उद्घाटन व 85000 करोड़ से अधिक की 6 हजार रेल परियोजनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास एवं देशवासियों को समर्पित किया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर व विधायक धर्मेश तोमर तथा भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने क्षेत्र वासियों को परियोजनाओं के लाभ गिनाए और कहा कि इससे क्षेत्रीय अर्थ व्यवस्था को बढावा मिलेगा तथा रेल यात्रा और सुगम होगी।
इस अवसर पर ज़िला पंचायत अध्य्क्षा रेखा नागर, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ,नगरपालिका पिलखुवा अध्यक्ष विभु बंसल, ब्लॉक प्रमुख धौलाना निशांत शिशोदिया सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























