हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडीसी में संचालित प्लाईवुड फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण फैलाने के चलते विभाग ने दो लाख 62 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जल शोधन के लिए लगाई गई ईटीपी भी मानक के अनुसार नहीं थी. प्लाईवुड फैक्ट्री का अधिकारियों ने निरीक्षण किया. इस दौरान पाया गया कि फैक्ट्री के अंदर से निकलने वाला गंदा पानी किसानों की फसल को खराब कर रहा है. प्रदूषण फैलाने के मामले में प्लाईवुड फैक्ट्री पर दो लाख 62 हजार का जुर्माना किया गया. वहीं औद्योगिक क्षेत्र का जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शनिवार को निरीक्षण किया और जिंदगी देख नाराजगी जाहिर की. अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























