
हापुड़ में खाद का भरपूर स्टाक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों की मांग के मुताबिक खाद उपलब्ध है। जनपद में कांधला से 1144 मीट्रिक टन डीएपी की खेप जनपद में पहुंच गई है।
जनपद में आलू बुवाई के लिए डीएपी की मांग 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन पहुंच गई है। 36 सहकारी समितियों पर 200 मीट्रिक टन ही खाद उपलब्ध थी। धान की कटाई के बाद किसान आलू की बुवाई की तैयारी में जुटे हैं। जनपद की 36 सहकारी समिति के करीब 40 केंद्र, 57 अन्य बिक्री केंद्रों में भी डीएपी का वितरण किया जाता है। अचानक मांग बढ़ने से स्टाक की कमी हो गई थी। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने किसानों से अपील की है कि जोत के आकार और फसल की संस्तुति के आधार पर ही संतुलित मात्रा में उवर्रक का प्रयोग करें। जोत के आकार का सत्यापन राजस्व विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकृत उवर्रक विक्रेताओं को भी निर्देशित किया है कि नियमानुसार जमीन के आधार पर ही उवर्रक की बिक्री करें।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता लेकर आए हैं दिवाली स्पेशल ऑफर, आसान किस्तों पर सामान उपलब्ध: 9897333733

































