हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम सबली, तहसील हापुड़ की कुल 5.12 हेक्टेयर भूमि पर प्लैज़ पार्क योजना (औद्योगिक तलपट मानचित्र) स्वीकृत किया गया है, जिस पर कुल 35 औद्योगिक भूखण्ड निजी विकासकर्ता द्वारा विकसित किये जा रहे हैं। उक्त प्लैज़ पार्क तक पहुँच मार्ग पर 12 मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण हेतु हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अभियंताओं एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा शनिवार को स्थलीय पैमाइश करते हुए चिन्हांकन किया गया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० नितिन गौड़ एवं सचिव प्रदीप कुमार सिंह द्वारा भी उक्त पहुँच मार्ग के पैमाइश कार्य का निरीक्षण किया गया तथा निर्देशित किया गया कि पैमाइश के उपरान्त मार्ग के निर्माण हेतु नियमानुसार आगणन अविलम्ब तैयार कराया जाये।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250




























