
किसानों के साथ खिलवाड़, बेचा जा रहा नामचीन कंपनी का डुप्लीकेट कीटनाशक व खाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अन्नदाता के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसानों को नामचीन कंपनियों का नकली और डुप्लीकेट कीटनाशक बेचा जा रहा है। तीन महीने में कृषि विभाग ने बायर और एफएमसी कंपनी के दो कीटनाशकों के नमूने लिए थे। जांच में यह नमूने फेल आए हैं। मामले में कंपनियों को भी नोटिस भेजा गया जबकि मिलावटखोरों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज किया गया है।
तीन महीने पहले तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने दोयमी मार्ग पर स्थित एक मकान पर छापा मारा था जहां विभिन्न कंपनियों के उत्पाद मिले थे। अधिकारियों ने उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। रिपोर्ट आने पर दो कंपनियों के कीटनाशकों की रिपोर्ट फेल हो गई है। इस कारोबार में हापुड़ और मेरठ की धीरखेड़ा के व्यक्ति का नाम सामने आया है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838


























