हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के सिखेड़ा रोड स्थित एक एकेडमी में नवोदय युवा समिति द्वारा जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के एकल ग्रुप में अंशु चौधरी ने बाजी मारी तथा संयुक्त डबल ग्रुप में राघव शर्मा व मोहम्मद मांज की जोड़ी ने जीत हासिल की।
कार्यक्रम के संयोजक गगन मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में हापुड़, पिलखुवा, एनटीपीसी व धौलाना सहित अनेक शहरों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित कराई गई। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने समिति द्वारा आयोजित टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा खिलाड़ियों के खेलने के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन एक सराहनीय कदम है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588


























