हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में हापुड़ जनपद में बास्केटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, योग, कबड्डी, कराटे आदि खेलों का आयोजन किया गया जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए विजयी प्रतियोगिताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन हाकि जादूगर मंजर ध्यानचंद की जयंती है। उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाएं रखने के लिए उनके जन्मदिन के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है और उनके नाम पर ही खेल रत्न पुरस्कार शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेलों के क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है जो आगे बढ़कर विश्व में भारत का नाम रोशन करें। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मनप्रीत खैरा, दीपांशु गर्ग, योगेंद्र पाल सिरोही, सुबोध त्यागी, विशाल मित्तल, ज्योति सक्सेना आदि उपस्थित थे।
Dharam Medical Store की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई: 9837509509

वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261

































