हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली के त्यौहार को लेकर जगह-जगह तैयारी की जा रही है। भगवान श्री जगन्नाथ जी संग होली खेलने के लिए होली उत्सव मनाया जा रहा है। रविवार को हापुड़ की श्री चंडी रोड पर स्थित मां लक्ष्मी नारायण मंदिर में शाम 5:00 बजे भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा होली महोत्सव मनाया जा रहा है जहां श्रद्धालु रंग व फूलों के साथ लठमार होली खेल सकते हैं।
भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति हापुड़ द्वारा रविवार को होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की शाम चंडी रोड पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में शाम 5:00 बजे होली का आयोजन किया जा रहा है जहां श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के साथ रंग, फूल और लठमार होली खेल सकते हैं।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























