👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):पर्यावरण संरक्षण हेतु रविवार को गांव दोयमी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।उत्तर प्रदेश भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल ने कहा कि वन महोत्सव के तहत सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें और उनकी देखभाल का जिम्मा संभालें।पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष दिनेश त्यागी,पवन गर्ग,सुनील वर्मा, अरुण शर्मा आदि ने भी पौधारोपण किया और अन्य को प्रेरित किया।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:

































