हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हापुड़ में सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में पौधारोपण किया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस अवसर पर डाइट के कला प्रवक्ता शशिकांत तिवारी ने बताया कि पौधे छाया, शुद्ध हवा, फल फूल देते हैं और ऐसे में पौधारोपण बेहद जरूरी है.
आपको बता दें कि हापुड़ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्रों ने जागरूकता के लिए पेंटिंग भी बनाई जिस पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता भरे संदेश लिखे थे. इसी के साथ गीतों के जरिए भी लोगों को जागरूक किया गया. बता दें कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है लेकिन रविवार होने की वजह से डाइट के परिसर में सोमवार को पौधारोपण किया गया.
































