भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा द्वारा पौधारोपण किया गया










भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा द्वारा पौधारोपण किया गया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के चतुर्थ दिवस पौधारोपण का पवित्र कार्य किया। पौधारोपण में नीम, पीपल, अमरूद आदि के पौधों का रोपड़ संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किया गया। पौधारोपण के समय संस्था के मार्गदर्शक वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि हमें प्रदूषण को खत्म करना है और शुद्ध वायु को वायु प्राप्त करना है तो पौधों का रोपण करना हमारा दायित्व बनता है। हम सभी को समय-समय पर पौधारोपण करना चाहिए। किसी भी सदस्य का यदि जन्मदिन या वैवाहिक दिवस आता है तो उस दिन यह पवित्र कार्य कर प्रदूषण को खत्म करने में विशेष योगदान होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा ने पौधारोपण का पवित्र कार्य कर प्रदूषण के रोकथाम में आशा का संचार किया है। सृष्टि शाखा की मार्गदर्शक बीना गोयल ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन कर अपने उद्बोधन में कहा कि पौधारोपण कर सभी को भारत सरकार का सहयोग करना चाहिए। पौधारोपण का कार्य एक पवित्र कार्य है। संस्था ने जो पौधारोपण का कार्य किया है वह बहुत सराहनीय है। सभी पौधे ऐसे लगाए हैं जो हमको शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में शशि गुप्ता , आकृति गोयल, हिमानी बंसल, बबीता वर्मा, अध्यक्ष रानी बंसल, सचिव नीरा कंसल, कोषाध्यक्ष कोमल कंसल, महिला संयोजिका मीनाक्षी गोयल, संरक्षक अशोक गोयल, मार्गदर्शक बीना गोयल आदि उपस्थित रहे। पौधारोपण का पवित्र कार्य प्राथमिक विद्यालय जवाहर में किया गया।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!