हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दस सितम्बर से पितृपक्ष (श्राद्ध) शुरु हो गए जो 25 सितम्बर तक जारी रहेगे। पितृपक्ष के दौरान पितरों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। श्राद्ध से पितृगण प्रसन्न होते है। यह श्राद्ध पितरों की तिथि के अनुसार किया जाता है, जो एक पखवाड़ा तक चलते है।
जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर पितरों का पिंड दान करने तथा धार्मिक कर्मकांड कराने वालों का पहुंचना शुरु हो गया। कोरोना काल के बाद इस बार भीड़ अधिक रहने की उम्मीद है। पितृपक्ष को लेकर बृजघाट पर पुरोहितों ने पिंडदान व धार्मिक कर्मकांड कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041


























