
बाइक सवार दो युवको से मिले तमंचे
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):बाइक पर घूम रहे दो युवकों से पुलिस ने तमंचे व कारतूस बरामद किए है।हापुड
जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवको को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अवैध दो तमंचे व कारतूस व एक बाइक बरामद की है।पुलिस ने बाइक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज की है।आरोपी जनपद बुलन्दशहर के थाना औरंगाबाद के गांव पसौली के सौरभ व विनीत है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























