👁 0 views Views
बदमाश की अंटी से तमंचा बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो अंटी में तमंचा लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस चैकिंग कर रही थी कि कस्बा धौलाना के छोटे मौहल्ला से कस्बे के ही आजम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आजम के कब्जे से पुलिस को एक तमंचा व कारतूस मिला है। पकड़े गए बदमाश पर करीब आधा दर्जन मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504






























