20 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 20 करोड़ रुपए की लागत से पाइपलाइन बिछाई जाएगी जिससे नौ गांव के 18000 घरों को नल से जल मिलेगा। जमीन न मिलने के कारण लगभग आठ महीने से निर्माण कार्य अटका हुआ था लेकिन अब जमीन मिल गई है। इस वर्ष के अंत तक 18,000 परिवारों को जल से नल की सुविधा मिल जाएगी।
जनपद हापुड़ की 202 ग्राम पंचायत में हर घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य मिला था लेकिन जमीन न मिलने के कारण नौ गांव में निर्माण कार्य रुका था। जमीन मिल गई है। अब जल्द ही गांव मस्तान नगर, भोवापुर, खुड़लिया, रतुपुरा, दहीरपुर रज्जाकपुर, नगला बढ़, नूरपुर, नरैना, मीरपुर गांव में शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी जहां ओवरहेड टैंक बनाने के साथ ही पानी की पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























