गढ़ रोड पर फिर हुई पाइपलाइन लीक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर श्री राम मंदिर के सामने पाइपलाइन एक बार फिर लीक हो गई जिससे नाली में साफ पानी बहने लगा और क्षेत्र की जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग पाइपलाइन को दुरुस्त करें। कुछ दिन पहले भी पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके बाद कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त किया था।
स्थानीय लोगों ने गुरुवार को बताया कि श्री राम मंदिर के सामने पानी की पाइपलाइन एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई जिसकी वजह से स्वच्छ जल बर्बाद होने लगा। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द पानी की बर्बादी रोके और पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करें। साथ ही इसका स्थाई समाधान निकाले क्योंकि आए दिन जिस तरह से पानी की बर्बादी होती है उससे पानी नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111



























