हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित वार्ड नंबर 31 की जेके कॉलोनी में क्षेत्रवासियों के लिए उस समय परेशानी खड़ी हो गई जब गली में गैस पाइपलाइन बिछाई जाने के दौरान पाइपलाइन फूट गई जिसकी वजह से कार्य तो प्रभावित हुआ ही इसी के साथ लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई। हालत यह है कि पानी अब लोगों के घरों में घुसने को तैयार है लेकिन अधिकारी है कि सुनने को तैयार नहीं है। स्थानीय निवासी ने बताया कि सभासद से भी संपर्क कर मदद मांगी गई लेकिन जनप्रतिनिधि ने भी मुंह फेर लिया।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि इलाके में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है और इसके लिए गली में खुदाई भी हो रही है। इसी बीच कर्मचारियों द्वारा समरसेबल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिसके चलते इलाके में पानी भर गया और लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई। लोगों का कहना है कि पानी लगातार बह रहा है जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। इलाका धीरे-धीरे तालाब में तब्दील हो रहा है। मोहल्ले वासियों ने जब अधिकारियों को फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आया जबकि एक कर्मचारी ने लोगों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया। वहीं जब सभासद से मदद की उम्मीद के साथ संपर्क किया गया तो उसने भी हाथ पीछे खींच लिए। स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है जिनका कहना है कि उनकी समस्या का समाधान तुरंत किया जाए।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

























