हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चौपाल पर पिंक बूथ का उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने फीता काटकर पिंक बूथ का शुभारंभ किया और महिला उप निरीक्षक रंजना शर्मा को पिंक बूथ का प्रभारी बनाया है।
छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में पिक बूथों का उद्घाटन किया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से लगातार पिक बूथों की स्थापना की जा रही है। जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि जनपद के समस्त थानों में कम से कम एक पिंक बूथ की स्थापना होगी।
अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…
Read more
























