
पिलखुवा: कबड्डी खेलने के विवाद में युवक पर हमला, आधा दर्जन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोवापुर में शनिवार को कबड्डी खेलने के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी डंडो से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
गांव भोवापुर निवासी अंकित गिरी ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे उसकी कबड्डी खेलने के दौरान मनजीत निवासी भोवापुर से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रविवार की दोपहर 12:00 बजे मनजीत, मल्लू उर्फ कन्हैया, कृष्ण, अरुण और निशु एकजुट होकर हथियारों से लैस होकर उसके भाई देवेंद्र गिरी के घर में घुस आए और गाली-गलौज किया। हमले में देवेंद्र गिरी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069






























