
पिलखुवा: रोडरेज की घटना में युवक पर जानलेवा हमला
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में रोडरेज का मामला सामने आया है जहां मेरठ निवासी युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि गांव के पांच युवकों ने शराब के नशे में लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित को बुरी तरह घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव सपनावत निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी मेरठ के दीपक कुमार के साथ हुई थी। बुधवार की देर शाम ससुराल से लौट रहे थे। तभी कुछ युवक शराब के नशे में उनसे उलझ गए। जब दीपक ने उन्हें गाली गलौज करने से रोका तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी डंडों से मार पिटाई की। युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और वह बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना मिलने पर कुलदीप ने दीपक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

































