पिलखुवा: फैक्ट्री में बने आवास में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव












हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जिंदल नगर में एक निजी फैक्ट्री में बने आवास के कमरे में एक मजदूर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला जिसे देखकर अन्य कामगारों के होश उड़ गए। मजदूरों ने तुरंत फैक्ट्री स्वामी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय मंदन कुमार पुत्र इंद्राज निवासी नौरंगपुर वैशाली बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंदन कुमार फैक्ट्री में काम करता था। रविवार की रात उसका रूममेट नाइट ड्यूटी पर था। मंदन कमरे में अकेला था… जब सोमवार को उसका साथी ड्यूटी कर वापस लौटा तो देखा कि मंदन का शव फांसी के फंदे से झूल रहा है जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने तुरंत फैक्ट्री स्वामी और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री खंगाल रही है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264











  • Related Posts

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली
    error: Content is protected !!