👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की अनवरपुर रोड पर स्थित स्टेलर आवासीय कॉलोनी में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। 34 वर्षीय रचना चौहान निवासी रेलवे रोड मुरादनगर गाजियाबाद का अपने पति से विवाद चल रहा था। महिला का पति दो बच्चों के साथ मेरठ में रहता है और महिला अकेली फ्लैट में रहती थी। मृतका डूहरी स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करती थी जिसका शव फंदे से लटका देख सभी के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































