पिलखुवाः सूटकेस में मिला महिला का गला-सड़ा शव, मची सनसनी












पिलखुवाः सूटकेस में मिला महिला का गला-सड़ा शव, मची सनसनी

हापुड़, सीमन/रियाद अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रामा अस्पताल के पास एक ईख के खेत में सूटकेस में महिला का गला-सड़ा शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पिलखुवा पुलिस, फोरेंसिक टीम व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी।

पिलखुवा के रामा अस्पताल के पास एक ईख के खेत में सोमवार की दोपहर को एक लावारिस सूटकेस पड़ा हुआ किसान ने देखा। यह खेत गांव कस्तला कासमाबाद के किसान योगेंद्र कुमार का है। योगेंद्र सोमवार की सुबह गन्ने की छिलाई करने के लिए जब खेत पहुंचा तो उसने खेत में पड़े हुए सूटकेस को देखकर पुलिस को सूचना दी। पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का गला-सड़ा शव निकाल। सूचना पर फोरेंसिक टीम व पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने बताया कि सोमवार को जनपद हापुड़ के पिलखुआ क्षेत्र में कस्तला कासमाबाद निवासी किसान योगेंद्र के गन्ने के खेत में कटाई के दौरान एक संदिग्ध सूटकेस मिला। पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो अंदर डीकंपोज हालत में एक शव मिला। शव के कपड़ों से ऐसा प्रतीत होता है कि शव महिला का है। यह शव देखने में करीब 10 से 12 दिन पुरानी प्रतीत होता है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि यह शव किसका है और यह कहां से आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के खंगाल रही है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264











  • Related Posts

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली

    🔊 Listen to this अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली हापुड़, सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com):अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (रज़ि -3545) के अध्यक्ष/प्रधान राजेश वर्मा (लल्लू) एवं महामंत्री राहुल राणा एवं…

    Read more

    14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च

    🔊 Listen to this 14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रॉपर्टी के कारोबारी ने मिट्टी भराव पर 14 लाख रुपए खर्च कर दिए जिस पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली

    14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च

    14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान
    error: Content is protected !!