
👁 0 views Views
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेलवे रोड फाटक के पास एक महिला की शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस तथा जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामला शनिवार की सुबह करीब 7:00 का है। जब मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली रेलवे ट्रैक पर एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































