
पिलखुवा: महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव अतरौली में मंगलवार सुबह गांव निवासी 26 वर्षीय नेहा तोमर पत्नी सुमित ने घरेलू कलह से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे पिलखुवा के जीएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते कुछ ही घंटों में महिला ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
नेहा तोमर अपने पीछे दो छोटे बच्चों मोक्ष और निहाल को छोड़ गई है।अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन इस दौरान परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे और विरोध जताने लगे। वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समझाने का प्रयास किया और अंततः शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में































