हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर में सोमवार को बग्गी में सवार दो बच्चों की भट्टे के गड्ढे में गिरकर मौत हो गई जिनकी पहचान हर्ष और विशाल के रूप में हुई है। वहीं उनके पिता व अन्य बालक को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया। हर्ष और विशाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

आपको बता दें कि गांव आलमपुर निवासी एक व्यक्ति तीन बच्चों के साथ खेतों पर चारा लेने के लिए जा गया था कि रास्ते में बग्गी का घोड़ा अचानक बिगड़ गया जिससे भट्टे के गड्ढे में बच्चे गिर गए। 8 वर्षीय और 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य बालक और बच्चों के पिता को और ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया। हर्ष और विशाल की मौत से परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे गांव में गम का माहौल है।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205





























