👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला सर्वोदय नगर में पिछले कुछ दिनों से पाइपलाइन लीक होने से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग की टीम कुछ दिन पहले आकर लाइन को दुरुस्त कर गई थी लेकिन उसके बाद फिर बर्बादी शुरू हो गई। उन्होंने मांग की है कि लीकेज का स्थाई समाधान किया जाए जिससे पानी की बर्बादी रुक सके। बताते चलें कि पानी की लाइन सड़क किनारे लिक हो रही है जिसकी आवाज यह बताने के लिए काफी है कि कितनी गति से पानी लगातार बर्बाद हो रहा है।
बताते चलें कि नाली पर बनी छोटी सी पुलिया के नीचे पानी लीक हो रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द लाइन को दुरुस्त किया जाए।



























