हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डेरा सच्चा सौदा सिरसा हरियाणा की शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सौजन्य से ब्लॉक पिलखुवा के साथ संगत द्वारा नि:शुल्क ठंडे पानी की प्याऊ का आयोजन किया गया। यह प्याऊ भीषण गर्मी को देखते हुए पिलर नंबर 58 के पास लगाई गई। संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान की प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक पिलखुवा की साथ संगत पिछले 15 दिन से लगातार ठंडे पानी की प्याऊ की सेवा चल रही है। इसमें साथ संगत बढ़-चढ़कर सेवा कर रही है क्योंकि गर्मी के मौसम देखते हुए आने जाने वाले यात्री परेशान हो जाते हैं। इसलिए यह प्याऊ लगातार चलाई जा रही है और आगे भी चलती रहेगी। इसमें सेवा करने वाले सेवादार डॉ मुरारी लाल इंसान मुकेश ईशा, चंद्रसेन इंसा, पप्पू इंसान, प्रियांशु इंसा, सुनील इंसा, ललित इंसा, विपिन इंसा, 85 मेम्बर कृष्णा इंसा, पुष्पा इंसा, राजदेवी इंसा, दया इंसा, पुष्पा साकेत, मालती इंसा ,पूनम इंसा, आदि सेवादार रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित





























