
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र की सफी मस्जिद के पीछे पिछले तीन दिनों से पानी की लाइन टूटी हुई जिसकी वजह से साफ पानी की बर्बादी हो रही है। अभी तक सैकड़ो लीटर पानी लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद भी किसी ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है जिसकी वजह से साफ पानी की बर्बादी जारी है। जानकारी के अनुसार सफी मस्जिद के पीछे पिछले तीन दिनों से पानी की लाइन टूटी हुई है। ऐसे में साफ पानी बह रहा है जिसकी वजह से इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी के साथ इलाके की जल आपूर्ति भी प्रभावित है जिससे क्षेत्र वासियो में बेहद नाराजगी है। उनका कहना है कि एक तरफ पानी की बर्बादी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर मच्छरों व बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। संबंधित विभाग मामले में कार्रवाई करें।
ADMISSIONS OPEN NOW: KIDZEE ELEMENTARY SCHOOL : 8979495366 || Play Group to Grade 5

























