
पिलखुवा: लाठी-डंडो से मारपीट का वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलवार की सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें देखा जा सकता है कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और गाली गलौज हुआ। वायरल वीडियो में लोग हमला करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की पुलिस जांच कर रही है।
दिल्ली-एनसीआर का Authority Approved एवं RERA REGISTERED सबसे सस्ता घर Swimming pool, Club House एवं समस्त सुविधाओं के साथ मात्र 39 लाख से शुरू.
कॉल करें 95-2080-7055






























