
पिलखुवा: ऑटो के पीछे लटक कर जानलेवा सफर की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की चंडी रोड से गुजर रहे एक ऑटो के पीछे लटककर युवक यात्रा करता हुआ दिखाई दिया जो नियमों के विपरीत है। यह ऑटो कई चेकपोस्ट और नाको से होकर गुजरा लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने इसका चालान नहीं किया। ऐसे में इस तरह की यात्रा करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जोकि पिलखुवा की चंडी रोड की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ऑटो के पीछे लटक कर यात्रा कर रहा है जो बेहद जानलेवा साबित हो सकता है। इस तरह के यातायात पर लोगों ने कार्यवाही की मांग की है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926




























