
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दो महिलाओं में कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। रेस्टोरेंट के बाहर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
मामला शुक्रवार का है जब पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर दो महिलाओं में कहासुनी हो गई जिसके बाद शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























