
👁 74 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अचपलगढ़ी में रविवार की रात अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
मामला रविवार का है जब पुलिस को सूचना मिली कि गांव अचपलगढ़ी में एक युवक का शव मैदान में पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012





























