
👁 0 views Views
पिलखुवा: मारपीट के मामले में चाचा-भतीजे पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में पुरानी रंजिश में युवक को पीटने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित रमन दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रहा था। रास्ते में गांव खेड़ा निवासी दक्ष उसे अपने चाचा सुमित के पास बुलाकर ले गया। वहां पहुंचे पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दक्ष और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























