
पिलखुवा: दो ट्रकों की भिड़ंत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की एलिवेटेड रोड पर शनिवार की रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने क्रेन आदि की सहायता से ट्रकों को सीधा कराया और यातायात व्यवस्था को संभाला। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार की रात का है जब दो ट्रक जैसे ही पिलखुवा की एलिवेटेड रोड पर पहुंचे तो दोनों ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रकों को क्रेन की सहायता से हटाया। उसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




























