पिलखुवा: चर्चाओं में है लिफ्ट वाली दो मंज़िला कोठी










#आयकरविभाग #प्रवर्तननिदेशालय (ईडी)

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की हैंडलूम नगरी पिलखुवा में इन दिनों लिफ्ट वाली दो मंजिला कोठी चर्चाओं में है। पिलखुवा में एक चाट वाले के यहां आने वाले लोग इसी कोठी को लेकर चर्चा कर रहे हैं जो एचपीडीए के एक भी मानक को पूरा नहीं करती। कुछ तो इसे शाही बंगला भी बता रहे हैं। दो मंजिला इस मकान को बेहद आकर्षक बनाया गया है जिसकी कीमत करोड़ों में है।
यह कोठी लगभग 2000 गज में फैली है जिसमें से 500 गज में आलीशान कोठी है जिसकी ग्राउंड फ्लोर पर लगभग सौ लोगों के खानपान की व्यवस्था के लिए एक पार्टी हॉल बना है। जहां अक्सर परिवार के समारोह आयोजित किए जाते हैं। वहीं कोठी में आने वाले मेहमानों के लिए पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था है और उनके लिए टीन शेड लगाकर पार्किंग बनाई गई है। कोठी को आकर्षक बनाने के लिए गार्डन भी बनाया गया है।
लगी है लिफ्ट:
पिलखुवा की इस दो मंजिला कोठी में लिफ्ट भी लगी है जिसका अक्सर इस्तेमाल मेहमानों के लिए समारोह में किया जाता है। ग्राउंड फ्लोर के साथ-साथ पहली और दूसरी मंजिल भी बेहद आकर्षक बनाई गई है। इंटीरियर इतना जबरदस्त है कि मानो किसी होटल में ही आ गए हो।
विवादों से है नाता:
जिस समय यह कोठी बन रही थी। उस समय आसपास के लोगों ने जमीन कब्जाने जैसे कई आरोप लगाए। आसपास के खेतों और जमीनों पर कब्जे के आरोप लगाया। कई बार लोगों के साथ कोठी स्वामी भी कहासुनी भी हुई।
बिछी है इंटरलॉकिंग टाईल्स:
शाही ज़िंदगी जीने वाले भूस्वामी की इस कोठी के आवागमन के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगी हैं। बता दें कि वैसे तो आसपास कोई भवन नहीं है लेकिन इस कोठी के लिए सरकारी संपत्ति पर लगाई गई इंटरलॉकिंग टाईल्स जांच का विषय है।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!