
👁 0 views Views
पिलखुवा: खेड़ा में जर्जर मकान की दीवार गिरने से दो घायल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में शुक्रवार को एक मकान की जर्जर दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पिलखुवा के गांव खेड़ा स्थित एक मकान की जर्जर दीवार अचानक गिर गई। आवाज सुन लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस दौरान दो लोग घायल हो गए जिनका उपचार जारी है।





























