
पिलखुवा: मकान की छत गिरने से दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में बुधवार की देर रात हुई तेज बारिश के कारण एक मकान की छत अचानक नीचे आ गिरी। हादसे में दो लोग घायल हो गए जबकि अन्य परिजन बाल-बाल बच गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। उन्होंने मलबे से घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
गांव रघुनाथपुर निवासी सुंदर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। तीन साल पहले कर्ज लेकर करीब 25 गज में मकान बनाया था। बुधवार की देर रात हुई तेज बारिश के बाद अचानक पूरी छत गिर गई। हादसे के समय घर में सुंदर, उसकी पत्नी विमलेश, पुत्री राधा और रिश्तेदार विनोद मौजूद थे। छत गिरते ही विमलेश और विनोद मलबे में दबकर घायल हो गए जबकि सुंदर और उसकी पुत्री पायल सुरक्षित बच गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695


























