
पिलखुवा: बिजली का खंभा टूटने से यातायात व विद्युत आपूर्ति प्रभावित
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर खड़े बिजली के खंभे को बीती रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बिजली का खंभा सड़क पर टूट कर गिर गया। इस दौरान अर्जुन नगर इलाके की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक प्रभावित रही। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची जिसने खंभे को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान पिलखुवा मोदीनगर को चलने वाली बसों का रूट भी बदला गया।
आपको बता दें कि ऊर्जा निगम को गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि बीती रात एक अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी जिसकी वजह से बिजली का खम्भा सड़क पर गिर गया और यातायात के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। सूचना पर तुरंत बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने खंभे को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























