
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को चंडी मंदिर और शमशान घाट को जोड़ने वाले रास्ते को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने बंद कर दिया जिससे स्थानीय लोगों, नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारी संजय बंसल अकेला ने बताया कि यह वर्षों पुराना रास्ता मंदिर और शमशान घाट तक जाने का मुख्य मार्ग है। रास्ता बंद होने से अब लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रास्ता बंद करने की बजाय प्राधिकरण को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
एनएचएआई गाजियाबाद के अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की बैठक में अवैध कटों को बंद करने का फैसला लिया गया है जिसके तहत शनिवार को इस कट को बंद किया गया। जेसीबी मशीन की मदद से कट को पूरी तरह बंद किया गया। ऐसे में लोगों को आगे से घूम कर आना पड़ेगा जिसका क्षेत्रवासियों, राहगीरों, व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने जमकर विरोध किया और इस कट को खुलवाने की मांग की।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601































