हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी की रहने वाली पर्वतारोही रिजवाना खान सैफी गुरुवार से एक पैदल यात्रा शुरू कर रही हैं। पिलखुवा से काठमांडू की इस पैदल यात्रा का सफर तय करने के बाद उनका लक्ष्य है कि वह माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराएं। बताते चलें कि रिजवाना ने 2013 में माउंट ट्रेनिंग कोर्स किया था। माउंट ट्रेनिंग बेसिक और एडवांस्ड कोर्स कर चुकी रिजवाना ने कई मेडल भी अपने नाम किए हैं जिनका सपना है कि वह माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराएं।
इस अवसर पर रिजवाना ने कहा कि उनके पिता ने उनका काफी सहयोग किया है। परिजनों के सहयोग से ही वह यहां तक पहुंची है और अब इस लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं। रिजवाना के इस कदम से हापुड़ जनपद का नाम प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में रोशन होगा।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811





























