
पिलखुवा: दबंगों ने दुकानदार व युवक पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान निवासी युवक और दुकानदार पर पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान दबंगों ने गाली-गलौज किया और स्टूल आदि से दुकानदार व युवक पर हमला किया। हालांकि दुकानदार ने दबंगों को मुंहतोड़ जवाब देने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने मामला शांत कराने का प्रयास किया। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शुभ गोयल पुत्र मनीष गोयल निवासी मोहल्ला शुक्लान ने बताया कि वह शनिवार को मोहल्ले में एक दुकान पर खड़ा हुआ था। तभी पड़ोस में रहने वाले दबंग आए और दबंगई दिखाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया और गाली-गलौज किया। इस दौरान आरोपियों ने जमकर गाली-गलौज किया और मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान दुकानदार दिनेश गोयल और शुभ दोनों ही घायल हो गए जिन्हें जिनका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
































